Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

बेंगलुरू में टेस्ला कारों का पहला पॉप-अप एक्सपीरियंस सेंटर, 31 जनवरी तक जानकारी का मौका

Karnataka: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में ये महीना कार प्रेमियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। शहर में मशहूर कार कंपनी टेस्ला का पहला पॉप-अप एक्सपीरियंस सेंटर खुला है। यहां टेस्ला की इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखी जा सकती हैं। एको ड्राइव सर्विस सेंटर में लॉन्च किए गए पॉप-अप सेंटर में चार मॉडल रखे गए हैं। यहां आगंतुकों को गाइडेड टूर, इंटरैक्टिव डिस्प्ले और टेस्ट ड्राइव की सुविधा दी जा रही है।

पहले दिन कई आगंतुकों ने गाड़ी की उन्नत तकनीक और प्रदर्शन की तारीफ की। उनका मानना था कि ऊंची कीमत के बावजूद, ये गाड़ियां खरीदने लायक हैं। टेस्ला भारत के प्रमुख तकनीक केंद्रों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाह रही है। बेंगलुरू में ये पहल उसी कोशिश का हिस्सा है।

टेस्ला से जुड़े लोगों के मुताबिक बेंगलुरू में टेस्ला के आने से संभावित खरीदारों में काफी उत्साह है। पहले ही दिन कुछ बुकिंग भी हुई है। बेंगलुरू में लोग टेस्ला की गाड़ियों से 31 जनवरी तक रूबरू हो सकते हैं। इस दौरान कार प्रेमियों को इन इलेक्ट्रिक कारों की तकनीक के बारे में जानने-समझने के मौके मिलेंगे।