Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

श्रीनगर: आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी युवकों को बनाया निशाना, दोनों की मौत, परिवार में गम का माहौल

श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में पंजाब के दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये इस साल आतंकवादियों की तरफ से टार्गेट किलिंग की पहली घटना है।  इस वारदात में श्रमिक अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल रोहित ने गुरुवार सुबह श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक अमृतसर जिले के चमियारी गांव के रहने वाले थे। 

मौत की खबर के बाद गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा देने के साथ-साथ परिजनों को सरकारी नौकरी देने की अपील की है। अमृतपाल सिंह पिछले पांच सालों से श्रीनगर में बढ़ई का काम कर रहा था, जबकि रोहित कई छोटे-मोटे काम करता था। 

अमृतपाल के परिजनों ने भी सरकार से आतंकवाद पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। जम्मू कश्मीर सरकार ने दोनों मृतकों के परिजनों को को 50 हजार नकद और एक लाख रुपये का चेक देने की घोषणा की है।