Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से तापमान में गिरावट

तमिलनाडु और पुडुचेरी के विल्लुपुरम, डिंडीगुल, तंजावुर, तिरुचिरापल्ली जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार तक दक्षिणी, मध्य जिलों और पश्चिमी घाट क्षेत्र के जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 48 घंटों में राज्य में कुल 0.6 मिमी बारिश हुई है।

गुरुवार को विल्लुपुरम जिले के पिडागाम, जानकीपुरम और पेरंगियुर इलाकों में सुबह से ही भारी आंधी चल रही है। इसके अलावा बुधवार सुबह से कोडइकनाल और पश्चिमी घाट में लगातार बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से तापमान कम हो गया है और लोगों चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।