Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

श्रीनगर में तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा

श्रीनगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर की वजह से आज सुबह इलाके का तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर माइनस तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में कल मौसम की पहली बर्फबारी हुई। शोपियां, पुलवामा और बारामूला के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज और ज़ोजिला दर्रे जैसे पर्यटक रिसॉर्ट्स सहित घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

हालांकि, जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में ताजा बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिरने के आसार है।