Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तेलंगाना टनल हादसा: फंसे मजदूरों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल परियोजना स्थल पर हुए आंशिक टनल धंसने की घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस हादसे में छह मजदूर अब भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार खुदाई का काम कर रही हैं, अब तक लगभग 50 मीटर तक खुदाई की जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि भारी पत्थरों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

ये अभियान सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे, सिंगरेनी कोलियरीज, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर, एनजीआरआई, जीएसआई के वैज्ञानिकों, रैट होल माइनर्स, केरल पुलिस के कैडावर डॉग्स और कई एजेंसियों के सहयोग से चलाया जा रहा है। 22 फरवरी को टनल का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें आठ लोग (इंजीनियर और मजदूर) फंस गए थे।

लापता मजदूरों की पहचान मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश), श्री निवास (उत्तर प्रदेश), सनी सिंह (जम्मू-कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब), संदीप साहू, जगता किस्स, संतोष साहू, और अनुज साहू (सभी झारखंड से) के रूप में हुई है। अब तक गुरप्रीत सिंह और मनोज कुमार के शव बरामद किए जा चुके हैं।