कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में देशभर में रोष देखने को मिल रहा है. इस घटना के बाद से ही पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक के राज्यों में कई अस्पतालों में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है. तो वहीं इस पर डॉक्टरों का कहना है कि, "कोलकाता के कॉलेज में युवा डॉक्टर की हत्या के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाने और विरोध करने के लिए हम आज यहां गांधी अस्पताल में जमा हुए हैं। हम अपना तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन जारी रख रहे हैं।
इस दौरान सभी वैकल्पिक सेवाएं और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद कर दिए गए हैं। हम मृत डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हैं और डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट (डॉक्टरों के लिए केंद्रीय संरक्षण अधिनियम) को लागू करने जोर दे रहे हैं।
"कल, हम न्याय की मांग करते हुए मेगा रैली निकालेंगे और हैदराबाद के धरना चौक पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। विरोध में शामिल होने के लिए सभी मेडिकल कॉलेज कर्मचारी धरना चौक पर इकट्ठा होंगे।"