Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तेलंगाना: एसएलबीसी सुरंग हादसे में महीनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तेलंगाना के नागरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल के अंदर पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को भी जारी रहा। एसएलबीसी सुरंग के विशेष अधिकारी शिवशंकर लोटेटी ने एसएलबीसी सुरंग इनलेट एक कार्यालय में विभिन्न बचाव दलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि एसएलबीसी सुरंग के अंदर फंसे लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव कार्य जारी है। प्रमुख गतिविधियों में कन्वेयर बेल्ट की मरम्मत, वेंटिलेशन लाइनों का विस्तार, खुदाई, टीबीएम घटकों की कटाई, स्टील के मलबे को हटाना और रुके हुए पानी को बाहर निकालना शामिल। ये सभी काम तेजी से किए जा रहे हैं।

22 फरवरी को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से इसमें इंजीनियर और मजदूर समेत आठ लोग फंस गए थे। अब तक सुरंग के मलबे से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। राज्य, केंद्रीय और निजी एजेंसियों के कर्मचारी तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।