Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

नशेबाजी के खिलाफ 'टीम जम्मू' ने बाइक रैली निकाली

'टीम जम्मू' के वॉलंटियर्स ने रविवार को जम्मू में ड्रग्स के खिलाफ बाइक रैली निकाली। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की और ड्रग्स बेचने वालों के लिए मौत की सजा देने की मांग की।

वॉलंटियर्स ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से ड्रग तस्करों से सख्ती से निपटने का वादा पूरा करने की भी अपील की। बाइक रैली शहर के कई हिस्सों से होकर गुजरी और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मुहिम को बुजुर्गों और महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला।

'टीम जम्मू' ने प्रशासन से युवाओं की बेहतर सेहत के लिए हर जिले में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने और इसके लिए बुनियादी ढांचे को बनाने की अपील की है।