Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Tamilnadu: बेबी एलिफेंट पर डॉक्यूमेंट्री जारी करेगा वन विभाग, सर्च ऑपरेशन में अधिकारियों की थी अहम भूमिका

Chennai: तमिलनाडु वन विभाग जल्द ही बेबी एलिफेंट पर डॉक्यूमेंट्री जारी करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री में वन विभाग की उस पहल को दिखाया जाएगा जब अधिकारियों ने पोलाची के अनामलाई टाइगर रिजर्व में खोए हुए हाथी के बच्चे को उसकी मां और झुंड से मिलाया था।

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि हाथी का बच्चा जो खो गया है। हाथी की मां जो खोज रही है और बीच में जंगल है। उन्हें फिर से एकजुट करने के लिए क्या करना होगा। ये उनकी कहानी है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु वन विभाग की फिल्म जल्द ही आ रही है।