Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

तमिलनाडु: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दो की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में श्रीविल्लिपुथुर के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई। मृत श्रमिकों की पहचान 65 साल के जी. पुल्लाकुट्टी और 35 साल के जे. कार्तिक ईश्वरन के रूप में हुई। दो घायलों एस. बोस और पी. मणिकंदन को शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये देने का ऐलान किया है।