Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तमिलनाडु: मदुरै के मीनाक्षी मंदिर में 'थिरुकल्याणम' मनाया गया

तमिलनाडु में मदुरै के मीनाक्षी मंदिर में गुरुवार को 'थिरुकल्याणम' मनाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वर के दिव्य विवाह थिरुकल्याणम को देखने के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए।

मंदिर परिसर के अंदर आदी स्ट्रीट पर बनाए गए मंच पर थिरुकल्याणम अनुष्ठान का आयोजन किया गया। चिथिरई महोत्सव के हिस्से के रूप में थिरुकल्याणम समारोह के बाद शुक्रवार को मीनाक्षी मंदिर में कार जुलूस निकाला जाएगा।