Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तमिलनाडु: मैलादूतुराई में अचानक असामान्य ठंड, अभी तक पड़ रही थी भारी गर्मी

तमिलनाडु के मैलादूतुराई में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से सड़क पर दृश्यता कम हो गई और गाड़ियां हेडलाइट जला कर धीमी रफ्तार से चलानी पड़ रही थीं।

दूसरी जगहों की तरह मैलादूतुराई में भी गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। दिन का तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट के आसपास रहता है। इन दिनों यहां मूंगफली की फसल लगी है। किसानों को चिंता है कि कोहरे की वजह से फसल में कीड़े पड़ सकते हैं।