Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

तमिलनाडु: लगातार बारिश के बाद थेनी में नदियां उफान पर

तमिलनाडु के थेनी जिले के कई हिस्सों खास कर वैगई और पेरियार बांधों के आस पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। 

पश्चिमी घाट में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी हालात पैदा होने के बाद थेनी के पेरियाकुलम इलाके में कुंभकराई झरने लगातार तीसरे दिन बंद रहे।

एहतियात के तौर पर वन अधिकारियों ने सोमवार को झरने को बंद करने का आदेश दिया था। वहीं बोडी के पास कोट्टाकुडी नदी पर अनाई पिल्लयार झरना भी सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने 12-15 अगस्त के दौरान माहे, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।