Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

तमिलनाडु: कुंभकराई झरना भारी बारिश की वजह से पर्यटकों के लिए बंद

तमिलनाडु के थेनी में भारी बारिश की वजह से पेरियाकुलम इलाके में कुंभकराई झरने को सोमवार को अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

एहतियात के तौर पर वन अधिकारियों ने लोगों को झरने के पास न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 12-15 अगस्त के दौरान माहे, तमिलनाडु और उत्तरी कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।