Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

तमिलनाडु: थेनी और डिंडीगुल में रात भर तेज बारिश बाढ़ का अलर्ट जारी

तमिलनाडु के थेनी और डिंडीगुल जिलों में रात भर बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। कई बांधों और पानी स्रोत से लगे इलाकों में एलर्ट जारी कर दिया गया है। बोडिनायक्कनुर, कोट्टागुडी, कुरंगानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है। थेनी जिले में बोडी बांध के पिल्लयार झरने का पानी गंभीर रूप से बढ़ गया है।

पीडब्ल्यूडी और पुलिस ने लोगों को उफनती नदियों में जाने, तैरने या पार ना करने की सलाह दी है डिंडीगुल जिले में वरदामनथी, पलारू, पोरुंडालारू और कुथिरायरु बांधों का स्तर बढ़ गया है। कुथिरायरु बांध 80 फीट की अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच गया है।

एहतियातन बांध के पास रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। थेनी जिले में पेरियाकुलम के आसपास भी भारी बारिश हुई है। झरने का पानी काफी बढ़ गया है। पानी कम होने तक नदी में नहाने पर रोक लगा दी गई है।

पेरियाकुलम में वराह नदी में चेतावनी दी गई है। भारी बारिश से कल्लार और सेलुम्बु जैसी आसपास की नदियों में बाढ़ आ गई है। नदी किनारे रहने वालों पानी से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।