Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तमिलनाडु: मित्तूर में टमाटर की कीमतों में गिरावट से किसान परेशान

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर के मित्तूर इलाके में टमाटर उगाने वाले किसान कीमतों में भारी गिरावट की वजह से परेशान हैं। जैसे ही उनकी फसल कटाई के लिए तैयार हुई, टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आ गई। इससे किसानों को अपनी उपज बेहद कम दरों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

किसानों का कहना है कि हालात इतने गंभीर हैं कि वे फसल की कटाई करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी तक नहीं दे पा रहे हैं। समय से पहले ही भीषण गर्मी की शुरुआत ने टमाटर की खेती करने वाले किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। लगातार चढ़ते पारे की वजह से टमाटर की फसल खराब हो गई है और ज्यादातर टमाटरों को सड़ने की वजह से फेंकना पड़ा है।