Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

तमिलनाडु: चेन्नई में किसानों ने की भूख हड़ताल

तमिलनाडु के सभी किसान संघों के सदस्यों ने मंगलवार को चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में भूख हड़ताल की। किसान सरकार से ताड़ी निकालने की प्रक्रिया पर से प्रतिबंध हटाने समेत कई मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन की अगुवाई पी. आर. पांडियन ने की।

पी. आर. पांडियन ने कहा, "हम आज भूख हड़ताल कर रहे हैं, राज्य सरकार से ताड़ी निकालने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग कर रहे हैं, सरकार को किसानों को नारियल और ताड़ के पेड़ों से ताड़ी निकालने की इजाजत देनी चाहिए।" किसानों के प्रदर्शन में तमिल फिल्म डायरेक्टर गौतमन, थांगर बचन ने भी शामिल हुए।