Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन ने कोयंबटूर में तमिल मुधलवन योजना की शुरुआत की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कोयंबटूर में डीएमके सरकार की प्रमुख तमिल पुधलवन योजना की शुरुआत की। 

ये योजना सरकारी स्कूलों में छह से 12वीं क्लास तक या सरकारी मदद लेने वाले स्कूलों में तमिल माध्यम में पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा में जाने वाले लड़कों को हर महीने एक हजार रुपये देगी।
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने ओलंपियन विनेश फोगाट को लेकर कहा कि उन्होंने सभी समस्याओं का बहादुरी से मुकाबला किया। तमिलनाडु सरकार ने योजना को लागू करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष के लिए पहले ही 360 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।