Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

TN Polls: टीवीके ने विजय की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया, अमित शाह से उचित सुरक्षा की अपील

TN Polls: तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बुधवार को आरोप लगाया कि पार्टी प्रमुख विजय को 30 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पेरम्बूर में अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई। विजय को ‘वाइ’ श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में टीवीके के संयुक्त महासचिव सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने यहां पेरम्बूर में चुनाव प्रचार के दौरान विजय की सुरक्षा में कथित चूक पर चिंता व्यक्त की और इस मुद्दे पर मंत्री का ‘‘तत्काल ध्यान’’ चाहा।

टीवीके के अनुासर, उन्होंने शाह से अनुरोध किया कि वह राज्य में विजय के प्रचार अभियान और जनसभाओं के दौरान उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करवाने और यातायात का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किए जाने के लिए पुलिस को निर्देश दें।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होंगे।