Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

टी20 महिला क्रिकेट: दूसरा टी20 मुकाबला बारिश की वजह से हुआ रद्द

चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के बाद बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश की वजह से भारत की पारी शुरू ही नहीं हो पाई। इस वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। 

प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 177 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ताज़मिन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, जबकि एनेके बॉश ने 40 और लॉरा ने 22 रन की पारी खेली। 

भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। अब भारत को सीरीज में हार से बचने के लिए अगला मैच जीतना ही होगा।