Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

टी राजा ने औवेसी को मुख्तार के घर जाने पर घेरा, कहा- ऐसे गैंगस्टरों के साथ खड़े हैं राजनेता

Hyderabad: तेलंगाना बीजेपी के विधायक टी. राजा सिंह ने सोमवार को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मुख्तार अंसारी के घर जाने पर सवाल उठाया।

राजा सिंह ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी परिवार को सांत्वना देने के लिए मुख्तार अंसारी के घर गए, जैसे कि उनके किसी रिश्तेदार का निधन हो गया हो। आधिकारिक तौर पर अंसारी ने आठ लोगों की हत्या कर दी। अनौपचारिक रूप से हमें संख्या नहीं पता है। मुख्तार अंसारी एक डकैत था। मैं ओवैसी से ये भी कहना चाहता हूं कि वो आठ लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलें और उनका दर्द समझें। उन्होंने 500 गोलियां चलाकर एक विधायक की हत्या कर दी। राजनेता ऐसे गैंगस्टरों के साथ खड़े हैं, क्या ये सही है?"

जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।