Breaking News

भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |  

वायनाड में संदिग्ध माओवादियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान

चार संदिग्ध हथियारबंद माओवादियों के एक ग्रुप पहाड़ी जिले के थलप्पुझा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक इलाके में पहुंचा और वहां के लोगों से 26 अप्रैल के लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का आग्रह किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में पता चलने के बाद पुलिसकर्मियों का एक समूह कंबामाला गया है। 

माओवादियों ने इलाके में पहुंचकर नारे लगाए। उन्होंने लोगों से मतदान का बहिष्कार करने का भी आग्रह किया। वे नक्सली वर्दी में थे और उनके पास बंदूकें थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे इलाके में करीब 20 मिनट रहे। बाद में माओवादियों का स्थानीय लोगों के साथ बातचीत का कथित वीडियो सामने आया। इससे ये भी पता चला कि उनके आने के वक्त वहां कई मजदूर मौजूद थे।