Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सुशील मोदी को हुआ कैंसर, पोस्ट कर दी जानकारी

Sushil Kumar Modi News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में नहीं दिखेंगे। बता दें कि वह पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं। तो वहीं बुधवार (03 अप्रैल) को खुद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।"