Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

सूरत में बना देश का पहला सौर ऊर्जा चलित स्मार्ट बस स्टेशन, हरित ऊर्जा की ओर नया कदम

Gujarat: टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सूरत नगर निगम ने अलथान में देश का पहला सौर ऊर्जा चलित स्मार्ट बस डिपो शुरू किया है। डिपो में 100 किलोवाट क्षमता का रुफटॉप सोलर पावर प्लांट और सेकेंड-लाइफ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम है। ये इलेक्ट्रिक बसों को चौबीसों घंटे चार्ज करने में सक्षम बनाती है।

अधिकारियों के मुताबिक डिपो से हर साल एक लाख यूनिट बिजली पैदा होगी। इससे प्रतिवर्ष 6.56 लाख रुपये की बचत होगी और शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने इस स्मार्ट बस डिपो को जर्मन डेवलपमेंट एजेंसी जीआईजेड के सहयोग से डिजाइन किया गया है।