Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कोटा से लापता हुआ छात्र उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिला

राजस्थान के कोटा से लापता हुआ छात्र उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिला। बिहार का मूल निवासी अमन कुमार सिंह 11 और 12 मई की दरमियानी रात को स्वर्ण विहार कॉलोनी में अपने पेइंग गेस्ट रूम से निकल गया था। 

सूचना मिलते ही कोटा पुलिस हरकत में आई और तकनीकी जांच पता चला कि अमन सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हैं।

अभी तक की जांच से साफ है कि छात्र अपनी इच्छा से वहां पहुंचा था। यहां उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की जानकारी का पता लगाया जाएगा।