Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

Mizoram: पूरे राज्य में भूकंप आपदा पर की गई मॉक ड्रिल, बारीकी से जांची गईं तैयारियां

Mizoram: आपात प्रतिक्रिया, बचाव और राहत तैयारियों का आकलन करने के लिए मिजोरम के सभी जिलों में गुरुवार को भूकंप आपदा पर एक राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

इस मॉक ड्रिल का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास (डीएम एंड आर) विभाग के समन्वय में आयोजित किया गया। इसका मकसद किसी बड़े भूकंप की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

राज्य भर में 36 जगहों पर इमारतों के ढहने, आग लगने और भारी जनहानि जैसे नकली परिदृश्य तैयार किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास सुबह 10 बजे उप आयुक्त कार्यालयों में सायरन बजने के साथ शुरू हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य असम और त्रिपुरा की राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल ने भी कोलासिब और मामित जिलों में मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। मिजोरम सिस्मिक जोन पांच में आता है, जो भूकंप के लिए सबसे ज्यादा जोखिम वाला जोन है।