Breaking News

G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, हैंडशेक के बाद साथ बैठे     |   फर्जी साइन केस में अभिषेक बनर्जी से करीब 6:30 घंटे चली पूछताछ     |   G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |  

स्टार एयर ने मुंद्रा के लिए सीधी उड़ानें कीं शुरू, 23 जून से शुरू होगा परिचालन

Karnataka: स्टार एयर ने मंगलवार को गुजरात के मुंद्रा के लिए रेगुलर कमर्शियल सर्विस शुरू करने का ऐलान किया। ये एयरलाइन के बढ़ते घरेलू नेटवर्क में 32वां डेस्टिनेशन है। इसकी सेवाएं 23 जून से शुरू होगी, जिससे भारत के कम सेवा वाले इलाकों को बड़े आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों से जोड़ने का स्टार एयर का कमिटमेंट और मजबूत होगा।

स्टार एयर के मुताबिक, मुंद्रा - जहां भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट कमर्शियल और कंटेनर पोर्ट है और जो तेजी से बढ़ता हुआ इंडस्ट्रियल हब है, उसको अब बेहतर एयर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "स्टार एयर की नई फ्लाइट सर्विस मुंद्रा को मुंबई, हिंडन, गोवा, सूरत, बेलगावी, बेंगलुरु, कोल्हापुर और नांदेड़ से जोड़ेंगी, जिससे बिजनेस ट्रैवलर्स, प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और पर्यटकों को सुविधा होगी और यात्रा का समय भी कम लगेगा।"

एयरलाइन ने कहा कि वो मुंबई और मुंद्रा के बीच हर हफ्ते पांच डायरेक्ट फ्लाइट चलाएगी। ये फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी और सुविधा होगी। इसके अलावा, हर हफ्ते तीन डायरेक्ट फ्लाइट मुंद्रा को हिंडन (दिल्ली-NCR) से जोड़ेंगी, जो मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेंगी।