Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

ये है बदलता कश्मीर, श्रीनगर ने पहली बार की फॉर्मूला-फोर कार रन की मेजबानी

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मोटरस्पोर्ट्स के शौकीनों को रविवार को शानदार नजारा देखने को मिला। शहर में ललित घाट से नेहरू पार्क तक पहली बार फॉर्मूला-फोर कार रन का आयोजन किया गया। 

1.7 किलोमीटर की दूरी तक कार रन में ड्राइवरों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार रन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही इंजनों की गड़गड़ाहट हुई और कारें फिनिश लाइन की ओर दौड़ीं तो लोगों के मन में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।