Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर, पहली बर्फबारी के इंतजार में शहर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आमतौर पर दिसंबर के महीने में सर्दी का प्रकोप रहता है, लेकिन इस साल चिल्लई कलां में अप्रत्याशित मौसम देखने को मिल रहा है। सोमवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा था, क्योंकि सुबह के शुरुआती घंटों में घाटी में घना कोहरा छाया रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिल्लई कलां के एक हफ्ते बाद भी, जो कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी का समय होता है, वैसी सर्दी या बर्फबारी अब तक देखने को नहीं मिली।

डोडा में सोमवार की शुरुआत घने कोहरे और ठंड के साथ हुई। फिलहार बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फसलों को पानी की सख्त जरूरत है।

जम्मू में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसने पूरे इलाके में सर्दियों का एक मनमोहक और अद्भुत नजारा देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है और स्थानीय लोगों की आजीविका का सहारा बनती है।