Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Himachal: बर्फ की चादर से ढकी स्पीति घाटी, IMD ने भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट किया जारी

Himachal: हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी मंगलवार को भारी बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढक गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी तक मौसम सूखा रहेगा।

हालांकि, एक और तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य में फिर से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 22 और 23 जनवरी के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें राज्य भर में कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी गई है।