Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

Himachal: अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी और बारिश जारी रहने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Himachal: हिमाचल प्रदेश बर्फबारी की चपेट में है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कुछ जिलों में ठंड का पूर्वानुमान लगाया है। रविवार को राज्य का सबसे कम तापमान लाहौल और स्पीति के तबो गांव में -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में मंगलवार तक बारिश के साथ-साथ ताजा हिमपात होने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी तक राज्य में सामान्य से लगभग 90 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी, लेकिन बाद में आए शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ ने लंबे समय से चली आ रही बारिश की कमी को काफी हद तक दूर कर दिया है।