Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

जयपुर के अनूठे जगत शिरोमणि मंदिर में जन्माष्टमी की खास तैयारी, यहां मीरा संग विराजे हैं भगवान कृष्ण

Rajasthan: देश भर में जन्माष्टमी के भव्य उत्सव की तैयारियों जोरों पर हैं। 400 साल पुराने राजस्थान के जयपुर के जगत शिरोमणि मंदिर में भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मंदिर को अपनी अनूठी परंपरा के लिए जाना जाता है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक ये देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ उनकी सबसे भक्त मीरा बाई की मूर्ति स्थापित है।

कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मंदिर में खास तैयारियां चल रही है। इस मौके पर भगवान के दर्शन और पूजा-पाठ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। पुजारी बताते हैं कि इस मंदिर को 1599 में जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह प्रथम की पत्नी रानी कनकावती ने अपने 14 साल के बेटे कुंवर जगत सिंह की याद में बनवाया था।

नौ साल चले निर्माण कार्य के बाद ये तीन मंजिला भव्य मंदिर 1608 में बनकर तैयार हुआ। इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।