Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जल्द ही पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भक्तों को मिलेगा मुफ्त में प्रसाद

ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर जाने वाले भक्तों को जल्द ही 'महाप्रसाद' मुफ्त मिलेगा। ओडिशा के मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन का कहना है कि मुफ्त प्रसाद भक्तों की तरफ से दिए गए दान से आएगा। उन्हें उम्मीद है कि मुफ्त प्रसाद पर सालाना करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

राज्य सरकार ने पुरी आने वाले लाखों भक्तों के लिए 'दर्शन' को आसान और अधिक आरामदायक बनाने के लिए मौजूदा प्लानिंग की समीक्षा की। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए आसान एंट्री और एग्जिट के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैें।