जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल सोनमर्ग में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिलाओं सहित तीन पर्यटकों की मौत हो गई,
जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. सोनमर्ग से जीरो-पॉइंट की ओर जा रही एक टाटा सूमो सड़क से फिसलकर बजरी नाला और कैप्टन मोड के बीच स्थित पानीमाथा स्थान के पास एक गहरी खाई में गिर गई.