Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिलेंडर ब्लास्ट में छह की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिए हैं।

सोमवार रात मकान में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। फटने के दौरान जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया।

पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि ये घटना आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में हुई, जिसमें 18-19 लोग रहते थे।

उन्होंने बताया कि सिलेंडर विस्फोट रात 8.30 से नौ बजे के बीच हुआ। आठ लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।