Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

चंडीगढ़ में गूंज रहे सायरन, लोगों को घरों में रहने की दी गई हिदायत

चंडीगढ़ में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "एयरफोर्स स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घरों के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।" यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।