Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Gujarat: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव, हिरासत में 60 लोग

Gujarat: गुजरात में गांधीनगर के एक गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों ने कई दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बुधवार देर रात हुई झड़प और दंगे के लिए देहगाम तालुका के बहियाल गांव से लगभग 60 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि हमले में चार दुकानें और पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा,‘‘सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान ‘आई लव मुहम्मद’ पर एक हिंदू व्यक्ति द्वारा किए गए एक पोस्ट ने अल्पसंख्यक समुदाय को नाराज कर दिया, जिसके कारण हमला हुआ।’’

उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक बड़े समूह ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाने वाले एक व्यक्ति की दुकान का शटर तोड़ा और उसकी दुकान का सामान निकालकर जला दिया। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग व्हाट्सएप पर ये स्टेट्स लगाने से नाराज हो गए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बाद में समूह ने हिंदू इलाकों पर पथराव किया। जवाबी कार्रवाई में हिंदू इलाकों से समूह पर पथराव किया गया।’’ उन्होंने बताया कि भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति नियंत्रित कर ली गई।

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष जैन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘चार दुकानें और पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।’’ जैन ने कहा, ‘‘हमने 60 लोगों को हिरासत में लिया है और हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।’’ पुलिस अधिकारी ने ये नहीं बताया कि झड़प में कोई घायल हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।