Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पुरी और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा भीषण तूफान

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तेज हो गया है और बुधवार तक तूफान में तब्दील होने की संभावना है। ये चक्रवाती तूफान ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने लेटेस्ट अलर्ट में कहा है कि ये सिस्टम 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा।

इस दौरान हवा की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटा रह सकती है। आईएमडी ने मछुआरों को सोमवार शाम तक तट पर लौटने तथा 26 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

मौसम एजेंसी ने 23 अक्टूबर को ओडिशा में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 24-25 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश हो सकती है।