Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मुंबई-नासिक हाईवे पर सात किलोमीटर लंबा जाम, चार घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे यात्री

Maharashtra: मुंबई-नासिक राजमार्ग पर मनकोली फ्लाईओवर से लेकर भिवंडी के पास खारेगांव तक सोमवार को भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्री चार घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे। लगभग सात किलोमीटर तक लगे इस जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। रविवार को भी इलाके में इसी तरह की तस्वीरें देखने को मिली, जब यात्रियों को दो घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।