Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधायकों में से 17 पर गंभीर क्रिमिनल केस

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने तीन बड़े राज्यों एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत हासिल की. इन तीनों राज्यों में से छत्तीसगढ़ की जीत काफी अहम है क्योंकि किसी भी एग्जिट पोल में ऐसे परिणाम की भविष्यवाणी नहीं की गई थी. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 54 सीटें जीतकर परचम लहराया. कांग्रेस, जिसने 2018 में राज्य में 68 सीटें जीती थीं, 35 सीटों पर सिमट गई, जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक निर्वाचन क्षेत्र में जीतने में कामयाब रही.

चुनाव जीतने के बाद जहां एक तरफ सीएम फेस को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर चुनावों में नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 17 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से छह पर जानबूझकर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं.