Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

J-K: राजौरी के कई गांवों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के विभिन्न गांवों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये अभियान गुरुवार की आधी रात के आसपास शुरू किया गया था जो अभी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को जम्मू मंडल के राजौरी जिले के थानामंडी और मंजाकोट उपमंडलों के बीच स्थित कुछ गांवों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूत्रों ने बताया, "प्राप्त सूचना के आधार पर, 49 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीमों ने आधी रात के दौरान इलाके की घेराबंदी कर दी।"

उन्होंने बताया कि सूर्योदय के बाद अभियान को फिर से तेज कर दिया गया और बेहरोते गली सहित कई इलाकों में आक्रामक तलाशी अभियान जारी है।