Breaking News

'US-इजरायल ने हमारी परमाणु साइट पर हमला किया', ईरानी राजदूत का IAEA को जबाव     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब की जमानत याचिका पर 4 बजे सुनवाई     |   'लेबनान में जमीनी हमले की कोई तुरंत योजना नहीं', बोले इजरायली मिलिट्री प्रवक्ता     |   'भारत विश्व में शांति-स्थिरता का पक्षधर', ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी     |   'पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक', भारत-कनाडा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी     |  

Holika Dahan 2026: कब होगा होलिका दहन, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2026:  इस वर्ष चंद्रग्रहण और भद्रा के कारण होलिका दहन और होली की डेट को लेकर लोगों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है, दरअसल पूर्णिमा तिथि दो दिन और साथ ही चंद्र ग्रहण का साया रहने के कारण भ्रम की स्थिति है कि कब है होली और उसके पहले किस दिन होलिका दहन करना शुभ रहेगा, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के लिए प्रदोषकाल, पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल रहित होना चाहिए।

हिंदू पंचांग के अनुसार 2 मार्च की रात्रि को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि रहेगी और 3 मार्च को चंद्रग्रहण, ऐसे में अधिकांश ज्योतिषाचार्य और विद्वान पंडितों का मानना है कि होली 4 मार्च को खेली जाएगी और होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य रहेगा। यह चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 03 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा।

ऐसे में 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी, 3 मार्च को दोपहर चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा लेकिन उसके 09 घंटे पहले सूतक काल शुरू होगा। सूतक और ग्रहण में होली खेलना शुभ नहीं रहेगा। इस कारण 4 मार्च को होली का त्योहार पूरे जोश और उमंग से साथ मनाया जाना ज्यादा अच्छा रहेगा।

शुभ मुहूर्त- 

होलिका दहन मुहूर्त 
शास्त्रों के अनुसार अगर पूरी रात भद्रा रहे तो भद्रा पुच्छ काल में होलिक दहन करना शुभ रहता है। ऐसे में 02 मार्च सोवार को भद्रा पुच्छ रात 11 बजकर 53 मिनट से लेकर रात्रि 01 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस समयावधि के दौरान होलिका दहन कर सकते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 02 मार्च की शाम 5 बजकर 45 मिनट से होगी, जिसका समापन 3 मार्च को शाम 5 बजे होगा।

03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य रहेगा। भारतीय समय के अनुसार, 03 मार्च को दोपहर 03 बजकर 21 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। इस चंद्रग्रहण का सूतक का समय 03 मार्च को सुबह 6 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा जो ग्रहण के खत्म होने तक चलेगा।