Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

वडोदरा में पुल दुर्घटना स्थल पर तलाशी अभियान फिर शुरू, अब तक 20 की मौत

Gujarat: गुजरात के वडोदरा जिले में पुल हादसे के बाद अभी कुछ लोग लापता हैं। हादसे के चौथे दिन शनिवार सुबह महिसागर नदी में सर्च अभियान फिर से शुरू हो गया। नदी से शुक्रवार को एक और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या 20 हो गई। 

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने बताया कि एक और व्यक्ति अभी भी लापता है और उसे ढूंढने के लिए शनिवार को फिर से अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले गंभीरा गांव के पास 40 साल पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए।

कलेक्टर ने कहा कि शनिवार को होने वाले अभियान का एक और केंद्र नदी में गिरे स्लैब के एक बड़े हिस्से को हटाना होगा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और बाकी एजेंसियां बचाव कार्यों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के सड़क और भवन विभाग की एक उच्च-स्तरीय जांच समिति 30 दिनों में एक पूरी रिपोर्ट पेश करेगी। गुजरात में 2021 से अब तक पुल ढहने की छह बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।