Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Odisha: राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत

Odisha: ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों को जल्द ही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अगले हफ्ते दिन के अधिकतम तापमान के स्थिर रहने और फिर धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है, बावजूद राज्य के कुछ इलाकों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। टिटलागढ़ में तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस रहा। ओडिशा के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में राहत पाने के लिए लोग उन खास केंद्रों का सहारा ले रहे हैं, जहां पानी और ठंडक की सुविधाएं मौजूद हैं।