Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

स्कूल बच्चों ने ह्यूमन चेन बनाकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

जम्मू के शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने ह्यूमन चेन बनाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की। बच्चों ने ह्यूमन चेन से 'मतदान' शब्द लिखा और लोगों में चुनाव के प्रति जागरूकता पैदा की। ह्यूमन चेन के जरिए छात्र-छात्राओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ह्यूमन चेन के जरिए स्कूली बच्चों ने चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी के महत्व को बताया साथ ही देश के भविष्य को आकार देने में आम नागरिक की भूमिका पर भी जोर दिया। देशभर में आम चुनाव के लिए 19 अप्रेल से सात चरणों में वोटिंग होगी। जम्मू में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।