Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बाराबंकी में स्कूल बस पलटी, तीन बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सलारपुर गांव के पास एक स्कूल बस पलटने से तीन बच्चों समेत की मौत हो गई। इस हादसे में बत्तीस बच्चे घायल भी हो गये। हादसा शाम को तब हुआ जब वे लखनऊ से पिकनिक मनाकर सूरतगंज लौट रहे थे। बस तेज रफ्तार में थी और एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस पलट गई। 32 घायल बच्चों में से चार को एक स्थानीय अस्पताल ने लखनऊ के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में रेफर कर दिया। हादसे में बस कंडक्टर और 12 से 13 साल की उम्र के तीन बच्चों की मौत हो गई। बस सूरतगंज के हरक्का कंपोजिट स्कूल की थी।