Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनाया जश्न

Bihar: बिहार में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। बुधवार को पटना के लोक भवन में शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी बिहार में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले बीजेपी के पहले नेता बन गए।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद, पटना में बीजेपी के कार्यालय और दूसरे जिलों के कई हिस्सों में खुशी का माहौल छा गया। बीजेपी मुख्यालय के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जो पार्टी के झंडे और कमल के चिन्ह लहरा रही थी।

मुंगेर जिले में सम्राट चौधरी के पैतृक गांव लखनपुर में भी स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया। शपथ लेने के बाद, नए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो तुरंत काम शुरू करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल का अनुसरण करेंगे।

जेडीयू के दो नेता, बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बिहार में नेतृत्व परिवर्तन नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ है।