Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका

मध्य प्रदेश में गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां के खजुराहो (Khajuraho) सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव (Meera Yadav)का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया। अब खजुराहो में सिर्फ बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा ही अकेले रह गए। सीट समझौते के तहत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी थी।