Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

मेरे और पार्टी दफ्तर पर हमला कर सकते हैं सपाई अखिलेश पर मायावती ने लगाए गंभीर आरोप

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अभी तक तो एकल चलो का रास्ता चुना हुआ है. वह कह रही हैं कि वे न तो भारतीय जनता पार्टी का साथ देंगी न ही इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 2024 का लोकसभ चुनाव लड़ेंगी. मायवती लोकसभा चुनाव से पहले सबसे ज्यादा अखिलेश पर हमलावर नजर आ रही हैं. आज सुबह-सुबह उन्होंने एक-एक कर पांच ट्वीट किए. इन सभी में मायावती अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसीं.

अपने पहले ट्वीट में मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी अति-पिछड़ों के साथ-साथ जबरदस्त दलित-विरोधी पार्टी है. कोई यह न पूछ दे इस पर कि फिर आपने पिछले चुनाव में सपा के साथ गठबंधन क्यों किया था, मायावती ने अपने ट्वीट में इसका जवाब भी दे दिया है. मायावती ने कहा कि बसपा ने पिछले आमचुनाव में सपा से गठबन्धन कर के इनके दलित-विरोधी चाल, चरित्र और चेहरे को थोड़ा बदलने का प्रयास किया लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही सपा फिर से अपने दलित-विरोधी जातिवादी एजेण्डे पर आ गई.