Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

ओडिशा विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने घंटियां बजाईं, नारे लगाए

ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेसी विधायकों ने अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन करते हुए घंटियां बजाईं और नारे लगाए।
हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी को कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

विधानसभा की कार्यवाही बार-बार हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद, उप-सभापति भवानी शंकर भोई ने मामले को सुलझाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई।